भिण्ड, 01 सितम्बर। बीते एक महीने से मौ नगर में पदम जैन की बगिया में नगर परिषद मौ के सौजन्य से आयोजित मौ महोत्सव मेला में नगर की शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा सराहनीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति पर मेला के समापन के अवसर पर मौ नगर परिषद के सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा मौ महोत्सव में रात दिन सेवारत सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस कर्मचारियों, नगर परिषद के कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी आयोजन समिति की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद मौ की अध्यक्ष वंदना सज्जन सिंह यादव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेश पुरोहित ने शा. कन्या उमावि मौ के प्राचार्य एमएल वर्मा एवं छात्राओं को सम्मानित किया।