अधिकारी- कर्चमारी घर के लोग जैसे मिलकर करेंगे कार्य : डॉ. केदार

– अधिकारी एवं कर्मचारियों का सहयोग स्वर्णिम एवं अविस्मरणीय रहेगा : भटनागर
– स्थानांतरित कलेक्टर तरुण भटनागर का विदाई समारोह आयोजित

शहडोल, 16 अगस्त। नवागत कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने कहा कि स्थानांतरित कलेक्टर अच्छे अधिकारी के साथ-साथ ठण्डे दिमाग के भी है हर कार्यों को जिम्मेदारी पूर्वक करते है। उन्होंने कहा कि स्थानांतरित कलेक्टर के जाने की कमी को मैं महसूस नहीं होने दूंगा, सभी मिलकर हर कार्यों को बेहतर से बेहतर करने के प्रयास करेंगे, सभी अधिकारी-कर्चमारी घर के लोग जैसे है। उन्होंने कहा कि स्थानांतरित कलेक्टर तरुण भटनागर अच्छे व्यक्तित्व के धनी है। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने उक्त उदगार जिला मुख्यालय शहडोल के सूर्या होटल में आयोजित स्थानांतरित कलेक्टर तरुण भटनागर के विदाई समारोह के अवसर पर व्यक्त किए।

इस मौके पर स्थानांतरित कलेक्टर तरुण भटनागर ने कहा कि अल्प अवधि में सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने कंधे से कंधे मिलाकर हर कार्यों को सफल बनाया है। चाहे निर्वाचन का कार्य हो, शिक्षा क्षेत्र हो, पीएम जन-मन का कार्य हो जैसे अन्य कार्यों को बखूबी से निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि अल्प अवधि में कार्य करते समय सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों का जो सहयोग मिला वह स्वर्णिम एवं अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने जिले के सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की एक-एक करके सराहना करते हुए कहा कि शहडेाल जिले का शासकीय अमला कार्य में काफी दक्ष एवं कुशल है, इसका अभाष हमें यहां पर मिला यह अन्य जिलों में कहीं कहीं संभव होता है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से जिले की जनता व ग्रामीणों को सहूलियत मिलती है इसका भी ध्यान अपने जेहन में रखकर शासकीय दायित्वों का निर्वहन करना ही शासकीय सेवक का दायित्व और मानवीय धर्म है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों शुभकामनाएं भी दी और आवश्यकता पडने पर सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
विदाई समारोह को पुलिस महानिरीक्षक शहडोल अनुराग शर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक शहडोल सुश्री सविता सोहाने, पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन सहित अन्य अधिकारियों ने भी संबोधित किया। साथ ही स्थानातरिंत कलेक्टर तरुण भटनागर को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविन्द शाह, श्रीमती प्रगति वर्मा, नरेन्द्र सिंह, श्रीमती अमृता गर्ग, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एंटोनियो एक्का, श्रीमती ज्योति सिंह परस्ते, सीईओ मुद्रिका सिंह, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पाण्डे ने किया।