-सभा के दौरान प्रभात झा की दी गई श्रद्धांजलि
भिण्ड, 31 जुलाई। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राज्यसभा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा को श्रद्धांजलि देने हेतु आर्य नगर स्थित वीरांगना अवंतीबाई मांगलिक भवन परिसर में आयोजित की गई। पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कर्तव्य से विचारधारा को उनके जीवन के पत्रकारिता से लेकर राजनीतिक सफर तक अपने-अपने विचार रखे। साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर आत्म शांति की प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रभात जी ने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व के विचारों के माध्यम से संगठन और राजनीतिक क्षेत्र में विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियां का पूर्ण रूप से निर्वाह किया। उन्होंने कहा कि स्व. प्रभात जी छोटे से छोटे कार्यकर्ता को जानते थे और कार्यकर्ताओं के मन में बसे थे। प्रभात झा जी वर्षों तक प्रखर पत्रकारिता की। जब उन्हें राजनैतिक क्षेत्र में भेजा गया तो उन्होंने वहां भी अपनी प्रतिभा की विलक्षणता को सिद्ध किया। प्रभात जी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने तो संगठन में असंख्य नवाचार हुए। सांसद और राष्ट्रीय पदाधिकारी के रूप में भी उन्होंने अपना एक स्थान बनाया। उन्होंने संगठन को सशक्त बनाने के लिए यादगार सेवाएं दी। उन्होंने कहा कि हम सब कार्यकर्ता उनके विचारों को लेकर संगठन को मजबूत बनाते हुए कार्य करें यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया ने कहा कि कि स्व. प्रभात जी ने अपने जीवन संघर्ष के साथ सदा सरल में व्यतीत किया, मेरा उनसे संपर्क आपातकाल में हुआ। जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई उसका उन्होंने उसका पूर्ण पालन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान की। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. रमेश दुबे ने उनके जीवन का स्मरण सुनते हुए कहा कि प्रभात जी जहां भी मिलते थे वहां उनका हमेशा कार्यकर्ता भाव से प्रेम होता था जिन्होंने संगठन से लेकर के राज्यसभा और स्वदेश समाचार पत्र के संपादन कार्य से लेकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया। राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कृष्णकांता तोमर ने कहा कि कि प्रभात जी व्यक्ति नहीं एक विचार थे हमें उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
श्रद्धांजलि सभा को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा राजे, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष जण्डेल सिंह कुशवाह, संतोष सिंह भदौरिया मसूरी, सुनील बाल्मीकि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मनोज अनंत ने किया। इस अवसर पर अनिल कटारे, उपेन्द्र सिंह भदौरिया उर्फ राजन, उपेन्द्र राजौरिया, अनिल सिंह कुशवाह, आभा जैन, रश्मि खटीक, संगीता कुशालपुर, पूर्णिमा अरविन्द सिंह भदौरिया, प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, अमित जैन, सिद्धार्थ जैन, महेन्द्र सिंह कुशवाहा, सुभाष थापक, गजेन्द्र सिंह भदौरिया, धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, विनोद जैन, विकास शर्मा, केशव सिंह गुर्जर, रामबरन सिंह गुर्जर, शोभित अग्रवाल, डॉ. तरुण शर्मा, अतुल पाठक, गुरदेव सिंह नरवरिया, मोनू नरवरिया, रोहित शाक्य, रामकुमार शाक्य, पवन जैन, अतिराज सिंह नरवरिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।