नवनियुक्त ब्लॉक संगठन मंत्रियों को नियुक्त पत्र सौंपे
भिण्ड, 13 जुलाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा की अनुमति से जिला संगठन मंत्री इरशाद अहमद के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय बीटीआई रोड भिण्ड पर जिला कांग्रेस कमेटी की ब्लॉक, मण्डलम व सेक्टर एवं बीएलए के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मप्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर प्रदेश संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने ब्लॉक संगठन मंत्रियों के नियुक्ति पत्र जारी किए। कांग्रेस जिला प्रभारी वासुदेव शर्मा व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा की सहमति एवं जिला संगठन मंत्री इरशाद अहमद की अनुशंसा पर ब्लॉक संगठन मंत्रियों की नियुक्ति की गई है। जिन्हें मण्डलम, सेक्टर मार्गदर्शिका पुस्तक वितरण की गई। बैठक की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष प्रदीप जैन गुड्डा एवं आभार कार्यालय प्रभारी योगेश शाक्य ने व्यक्त किया।
जिला संगठन मंत्री अहमद ने जिले के 15 ब्लॉकों के ब्लॉक संगठन मंत्री की घोषणा की। उन्होंने बताया कि ब्लॉक संगठन मंत्री, मण्डलम व सेक्टर एवं बीएलए के बीच सामंजस्य स्थापित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष से समन्वय बनाकर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। बैठक उपरांत नवनियुक्त ब्लॉक संगठन मंत्रियों को नियुक्त पत्र सौंपकर स्वागत किया गया। नवनियुक्त ब्लॉक संगठन मंत्री विधानसभा अटेर में भारत सिंह जाटव पावई, देवीसिंह गुर्जर अटेर, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया सुरपुरा, विधानसभा भिण्ड में मनोज जैन शहर, राघवेन्द्र सिंह राजू दौहरे ग्रामीण, विधानसभा लहार में काजी मन्नाव अली लहार, संजीव पाठक मिहोना, विधानसभा मेहंगाव में राजेन्द्र सिंह नरवरिया गोरमी, रमेश शर्मा मेहंगाव पूर्व, कमलेश सिंह कौरव मेहंगाव पश्चिम, सुरेन्द्र सिंह चौहान अमायन, नबाब सिंह रौन, विधानसभा गोहद में अटल माहौर गोहद, दिलशाद खान मौ, शिवम कुशवाह मालनपुर नियुक्त किए गए हैं।
बैठक में जिला प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज, पंकज त्रिपाठी, नयन सिंह राजावत, प्रदीप जैन गुड्डा, अरविंद बघेल, योगेश शाक्य, किशन प्रताप कटारे, संजय शर्मा, चतुरी सिंह नरवरिया, मुकेश शर्मा, पिंटू शर्मा, संजय भूता, श्रीकृष्ण नरवरिया, दीपू दुबे, प्रहलाद सिंह यादव, हेमराज बघेल, भागीरथ सिंह, साईद खान, इरफान खान सहित एक सैकडा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।