मौ में आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता बैठक आयोजित

भिण्ड, 17 जून। आम आदमी पार्टी मौ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की बैठक सरकारी बाग हनुमान मन्दिर द्वारिकापुरी मौ में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से पंजाब सरकार के चेयरमैन सरदार इन्द्रजीत सिंह संधू ने ब्लॉक क्र.चार मौ विधानसभा क्षेत्र गोहद के सर्किल इंचार्ज, वार्ड इंचार्जों और कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल और पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान अब ग्वालियर में एक जुलाई को मेला ग्राउण्ड में बड़ी रैली और आमसभा संबोधित करेंगे। इस विशाल आमसभा को सफल बनाने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी, सर्किल इंचार्ज, वार्ड इंचार्ज और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है, आम आदमी पार्टी की मप्र में सरकार बनने पर दिल्ली और पंजाब मॉडल पर कार्य करेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं फ्री में देगी।
बैठक में लोकसभा संयुक्त सचिव भिण्ड दतिया एवं ब्लाक प्रभारी गोहद एडवोकेट यशवंत पटवारी ने कहा कि गोहद विधानसभा और संपूर्ण मप्र में अब जनता आम आदमी पार्टी को विकल्प के रूप में देख रही है, आम आदमी पार्टी की नीतियां आम जनता के हित में है, उन्होंने दिल्ली और पंजाब सरकार की उपलब्धियों को भी बताया। इस अवसर पर सर्किल इंचार्ज मुन्नेश सिंह कुशवाहा, राघवेन्द्र सिंह परिहार, अजब सिंह बिजौलिया, ब्रजेश सिंह बघेल, सर्किल इंचार्ज मौ सत्येन्द्र सिंह बरैया, रमन सिंह यादव, जागेश शर्मा, रामरतन प्रजापति, कमलेश राठौर, मायाराम गोयल, सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।