कार्यकर्ता हितग्राही एवं आमजन के साथ सुनें पीएम मोदी के मन की बात : नरवरिया
मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता लहर के हर बूथ को जिताने का लें संकल्प
भिण्ड, 23 फरवरी। मप्र हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष (दर्ज कैबिनेट मंत्री प्राप्त), आकांक्षी लहार विधानसभा के प्रभारी आशुतोष तिवारी ने कहा कि मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव में अगली बार भारतीय जनता पार्टी को जिताने के लिए लहार के प्रत्येक बूथ के केन्द्र पर खिलेगा भाजपा का कमल का फूल। उन्होंने कहा कि सेवा भाव, संतुलन, संयम, समन्वय, सकारात्मक, सद्भावना और संवाद के आधार पर भाजपा का कार्यकर्ता अंतिम छोर तक के प्रत्येक समाज की सेवा कर रहा है। हम वह पार्टी है जो गांव गरीब दलित ,वाचित, शोषित, महिला युवा गरीब मजदूर किसानों को मजबूती प्रदान कर रही है। यह उद्गार उन्होंने लहार विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केन्द्र मैथिलीशरण वार्ड में भाजपा कार्यकर्ता उमाशंकर गुबरेले के आवास एवं सर्किट हाउस पर पार्टी के कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ जनों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि मिशन 2023 विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता कर्तव्य निष्ठा के साथ लहार के प्रत्येक बूथ केन्द्र को जिताने का संकल्प लेते हुए भाजपा को जिताकर लहार के अंतिम छोर तक के गांव को विकास की मुख्य धारा से जोडऩे का कार्य करें, जब हमारा बूथ मजबूत होगा तो हमारी संगठनात्मक ताकत मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व में बूथ केन्द्रों को मजबूत करने के लिए बूथ सशक्तिकरण के लिए अभियान चलाया है, हम सब कार्यकर्ता यही भाव रखकर स्थानीय समिति के साथ अपने केन्द्र को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करें, जिससे लहार से भाजपा विजयी होकर कांग्रेस के किले को ध्वस्त कर सके।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार की योजना जन जन तक पहुंचाने का कार्य भाजपा के पंच परमेश्वर को करना है, साथ ही प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को आमजन एवं हितग्राहियों के साथ 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को उनके अनुकरणीय विचार जनता तक पहुंचे इसके लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर बड़ी स्क्रीन लगाकर अपने-अपने बूथ केन्द्रों पर व्यवस्था करें, ताकि मोदी जी के भाव और हमारी राष्ट्रीय नीतियां उन तक पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का जो भाव हम सब कार्यकर्ताओं को प्रेरणादायक और जनता के लिए बनेगा।
जिलाध्यक्ष नरवरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में हमारी बहनों के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद एक महत्वपूर्ण योजना को संचालित किया है, वह लाड़ली बहना योजना जो हम सबको एक नई दिशा देगी, इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च से योजना की शुरुआत की जा रही है, इसके लिए हमें सबसे पहले पांच मार्च को इस अभियान में घर-घर जाकर महिलाओं के फार्म भरवाना है, प्रशासनिक अधिकारी भी इस अभियान में कार्य करेंगे, ताकि महिलाओं के खाते में सीधे एक हजार रुपए पहुंचे और वह आत्मनिर्भर की दिशा से जुड़ें। हम सब इस अभियान में लगकर महिलाओं के फार्म भरवाने की जिम्मेदारी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं की भी है कि वे अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं के फार्म भरवाएं ताकि योजना का लाभ उन तक पहुंचे।
भाजपा दबोह एवं असवार मण्डल की बैठकें आयोजित
भारतीय जनता पार्टी दबोह मण्डल की बैठक राव साहब निवास एवं असवार मण्डल की बैठक असवार में आयोजित की। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष नरवरिया ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के लिए विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि आजीवन सहयोग निधि पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी से प्रारंभ हो चुकी है, इसमें हम सब कार्यकर्ता पार्टी के संचालन के लिए समर्पण भाव के साथ अपनी राशि समर्पण कर संगठन को मजबूती प्रदान करें। हमारा राजनीतिक दल कार्यकर्ताओं के आधार पर ही चलता है और यह आजीवन सहयोग निधि भी कार्यकर्ताओं को जोडऩे के लिए है, हम सब कार्यकर्ता इस अभियान में जुड़ कर जिले के लक्ष्य को पूर्ण करें। शक्ति केन्द्र एवं बूथ स्तर के सभी पदाधिकारी जो संगठन एप इस्तेमाल कर रहे हैं वे आवश्यक रूप से संगठन एप अपडेट करें, ताकि आप सभी को संगठनात्मक गतिविधियां देखने को प्राप्त मिल सके।
बैठकों में पूर्व मण्डल अध्यक्ष जबर सिंह कुशवाह, मण्डल अध्यक्ष लहार देवेन्द्र उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष दबोह नवल किशोर मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष असवार अनूप त्यागी तथा पार्टी के मण्डल पदाधिकारी एवं स्थानीय समिति के कार्यकर्ता शामिल थे।
श्रीमद् भागवत में शामिल होने पहुंचे तिवारी एवं नरवरिया
दबोह के प्रसिद्ध मां रेहकोला देवी मन्दिर के परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत में शुक्रवार को निगम अध्यक्ष आशुतोष तिवारी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया पहुंचे। जहां उन्होंने भागवताचार्य साधना बघेल से आशीर्वाद लिया। यहां बता दें कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 24 फरवरी तक किया जा रहा है। जिसमें यजमान श्रीमती अंगूरी देवी-भगवान दास बघेल हैं।