जनभागीदारी समिति अध्यक्ष कौरव की चाची के निधन पर भाजपा नेताओं ने दी श्रृद्धांजलि

भिण्ड, 18 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जनभागीदारी समिति अध्यक्ष शासकीय महाविद्यालय आलमपुर कल्याण सिंह कौरव (कानूनगो) की चाची श्रीमती सावित्री देवी का गत गुरुवार की शाम को निधन हो गया। कौरव की चाची के निधन पर जिले के भाजपा नेताओं, शा. महाविद्यालय परिवार सहित आलमपुर कस्बे के नागरिकों ने शोक संवेदना व्यक्त कर श्रृद्धांजलि अर्पित की है।
श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, मप्र हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष (दर्जा कैविनेट मंत्रीद्ध एवं लहार विधानसभा प्रभारी आशुतोष तिवारी, भिण्ड-दतिया सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संध्या राय, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौ. मुकेश सिंह चतुर्वेदी, पूर्व विधायक रसाल सिंह, पूर्व विधायक मथुरा प्रसाद महंत, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोमेश महंत, अमरीश शर्मा गुड्डू, जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया, योगेन्द्र सिंह पप्पू, कोकसिंह चौहान, मण्डल अध्यक्षों में जबर सिंह कुशवाह, नवल किशोर मिश्रा, देवेन्द्र उपाध्याय, लहार नप के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार महाते, संतोष बोहरे, विकास बोहरे, दीपक सिंह राजावत, अरविंद दुबे ठेकेदार, संदीप चौधरी, आदि प्रमुख हैं।