आज से होंगे यात्रा के टिकिट वितरण
भिण्ड, 13 फरवरी। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी पराग जैन बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनांतर्गत जगन्नाथपुरी यात्रा 16 से 21 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। जिसके लिए टिकिटों का वितरण 14 फरवरी से अधीक्षक भू अभिलेख कार्यालय कलेक्ट्रेट जिला भिण्ड से किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यात्रियों की सूची अधीक्षक भू अभिलेख कार्यालय के बाहर चस्पा की गई है। सभी यात्री अपने कोच की जानकारी सूची देखकर प्राप्त कर सकते हैं। तीर्थ यात्रा की ट्रेन 16 फरवरी को भिण्ड रेल्वे स्टेशन से दोपहर दो बजे रवाना होगी। सभी यात्री दोपहर 12 बजे भिण्ड रेल्वे स्टेश पर उपस्थित हों। उन्होंने कहा कि जगन्नाथपुरी यात्रा के संबंध में जिले के कंट्रोल रूम जिला लोकसेवा प्रबंधक कार्यालय भिण्ड में स्थापित किया गया है।