भाजपा असवार, दबोह एवं आलमपुर मण्डल का कार्यकर्ता सम्मेलन कांक्सी सरकार पर आयोजित

भिण्ड, 19 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी लहार विधानसभा क्षेत्र के असवार, दबोह, आलमपुर मण्डल का कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को कांक्सी सरकार पर आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता लहार के भाजपा नेता पूर्व विधायक रसाल सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया एवं विशिष्ट अतिथि भिण्ड जिला प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयप्रकाश राजौरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोमेश महंत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नंदराम बघेल, जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, जिला मंत्री उपेन्द्र राजौरिया, नवल मिश्रा, योगेन्द्र सिंह पप्पू, भुजबल सिंह, शिवप्रताप सिंह, राजेश कौरव, संतोष बोहरे, मण्डल अध्यक्ष अनूप त्यागी, जबर सिंह, सोशल मीडिया जिला संयोजक मोनू नरवरिया, सह सोशल मीडिया प्रभारी शेखर खटीक, नीलम शर्मा कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विधानसभा लहार के मण्डल दबोह, आलमपुर, असवार के कार्यक्रम में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए। जिनमें शेरसिंह कुशवाहा लोटनपुरा, जबर सिंह दोहरे करियावली, रमेश कुशवाहा असवार, कुलदीप, सुजात अली, कय्यूब खान, संदेश मोल्या प्रमुख हैं। जिनका जिला अध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया एवं पूर्व विधायक रसाल सिंह ने भाजपा की चिन्ह पट्ट डालकर पार्टी की सदस्यता दिलाई एवं स्वागत किया।

कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया ने कहा कि हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में मेहनत के साथ कार्य करना है, भाजपा मूल कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री द्वारा आमजन के लिए किए गए विकास कार्यों की सराहना हमें आमजन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि हम भगवान श्रीराम के वाहक के रूप में कार्य करने वाले कार्य करता हैं, हमें समाज के कल्याण के भाव को लेकर एकजुटता के साथ कार्य करना है, हम सब कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी मिली उस जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी निष्ठा के साथ करें। आगामी विधानसभा चुनाव में हमें जिले की सभी विधानसभा में भाजपा का परचम फहराना है। सम्मेलन में विधानसभा लहार के मण्डल असवार, दबोह, आलमपुर के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।