प्रदेश और देश में भ्रष्टाचार का होगा अंत : मानसिंह

नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह चौथे दिन भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल

भिण्ड, 07 नवम्बर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन मेहगांव शिव शक्ति गार्डन से राष्ट्रगान के साथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा में छोटे छोटे बच्चों ने हाथ में तिरंगा व संविधान की किताब लेकर यात्रा में सम्मिलित होकर आगे चलने का काम किया। बरहद, बहुआ, गिंगरखी, माता का पुरा सहित जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया।
ग्राम बिरखड़ी पर गोहद विधायक मेवाराम जाटव ने यात्रा का स्वागत कर यात्रा में सम्मिलित होकर गोहद विश्राम स्थल तक पैदल चले। उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष गुर्जर तिरंगे को सलामी देकर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने कहा कि भ्रष्टाचार और नफरत को मिटाना यात्रा का उद्देश है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा में आठ नवंबर को मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह हरिराम की कुईया मालनपुर में दोपहर दो बजे शामिल होंगे। यात्रा का समापन मालनपुर टोल प्लाजा पर ग्वालियर के पूर्व सांसद रामसेवक बाबूजी को सौंप दी जाएगी। यात्रा में प्रमुख रूप से यात्रा के जिला समन्वयक रणजीत सिंह गुर्जर, सह समन्वयक संदीप मिश्रा, देवाशीष जरारिया, मनोज दैपुरिया, वीरेन्द्र यादव, सोमवीर यादव, मनोज गुप्ता, राजेन्द्र परिहार, संग्राम सिंह तोमर, केशव देसाई, कुलदीप गुर्जर, शांति कुशवाहा, मालती जाटव, अमित कुशवाहा इत्यादि लोग शामिल हुए।