कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन दैवेभो सफाई संरक्षक श्रमिकों की सेवाएं समाप्त

भिण्ड, 28 अक्टूबर। मुख्य नगर पालिका अधिकारी भिण्ड ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर दैवेभो सफाई संरक्षक श्रमिक, ममता पत्नी पुरुषोत्तम, अनीता पुत्री सूरज प्रसाद एवं करन पुत्र सुरेश नगर पालिका परिषद भिण्ड कर्तव्य के प्रति निरंतर लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से सेवाएं समाप्त कर दी हैं।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी भिण्ड ने बताया कि वार्ड क्र.21 के पार्षद मनोज सिंह राजावत (जीवन) द्वारा की गई शिकायत पर मैंने गुरुवार को वार्ड का सत्यापन हेतु निरीक्षण किया है। निरीक्षण में आप कर्तव्य से अनुपस्थित पाए गए, वार्ड वासियों ने भी आपके द्वारा अपना काम अधूरा करके समय से पूर्व घर चले जाने व मनमाने ढंग से कार्य करने पर आप को कर्तव्य के प्रति निरंतर लापरवाही बरतने के कारण आपकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं।