हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष तिवारी ने राजेश शर्मा के निवास पर पहुंचकर किया शोक व्यक्त

भिण्ड, 30 अप्रैल। श्रीबांके बिहारी शिक्षा प्रसार समिति अटेर रोड भिण्ड के संचालक समाजसेवी राजेश शर्मा की माताजी श्रीमती जैनश्री देवी के निधन पर मप्र गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) आशुतोष तिवारी ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देते हुए माताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। अवसर पर राजेश शर्मा, आलोक शर्मा, प्रतीक शर्मा, ब्राह्मण महासभा इकाई की जिलाध्यक्ष श्रीमती चित्रा शर्मा, श्रीमती उमा राजौरिया, श्रीमती शीला शर्मा, अनोखेलाल तिवारी, डॉ. सुनील त्रिपाठी निराला, गणेश दीक्षित, विनोद पण्डित, प्रिंस दुबे, श्यामजी, आशुतोष शर्मा नंदू उपस्थित थे।