भिण्ड, 30 अप्रैल। गोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम मातादीन का पुरा में बीते रोज हुए अग्निकाण्ड में लगभग एक दर्जन मकान जल कर राख हो गए। इस दुर्घटना में चार भैंसें और किसानों का गल्ला जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी लगते ही जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नाथूराम शर्मा चुरारिया पीडि़त परिवारों मिलने के लिए मातादीन का पुरा गांव पहुंचे और आग लगने से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने पीडि़त परिवारों को सांत्वना देकर ढांढस बंधाया। उन्होंने प्रशासन से चर्चा कर अग्नि काण्ड में हुए नुकसान का शीघ्र आंकलन कर पीडि़तों को उचित मुआबजा दिए जाने की मांग भी की है।