भिण्ड, 12 अप्रैल। भारतीय जनता युवामोर्चा भिण्ड द्वारा सामाजिक न्याय पखवाड़ा अभियान के तहत नगर के किशोरी पब्लिक स्कूल, विद्यावती सेंट्रल पब्लिक स्कूल, सिटी ग्लोरी स्कूल में छात्र-छात्राओं को जागरुक कर जल्द से जल्द टीकाकरण कराने हेतु प्रोत्साहित एवं 10 से 12 साल के लड़का, लड़कियों को टीकाकरण के लिए आग्रह किया। कार्यक्रम में युवामोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाह, जिलामंत्री उपेन्द्र राजौरिया भी उपस्थित रहे। संचालन अतिराज नरवरिया ने किया। कार्यक्रम में युवा कार्यकर्ता आकाश पुरोहित, अमित चौधरी, अभिषेक मिश्रा, आशीष गुप्ता, दीपेश तोमर, गोपाल सोनी, अभिषेक पुरोहित, मोनू भदौरिया, राजीव मिश्रा, लवकुश परिहार, कृष्ण कुमार भदौरिया, प्रशांत राजपूत, सरजन नरवरिया, शिखर समाधिया, मयूर भदौरिया, अभी नारौलिया, जयंत किरार, विवेक भदकारिया, अखण्ड तोमर, रीतेश भदौरिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।