लोकतंत्र को बचाने एकजुट होकर भाजपा का विरोध करें : सोपत
भिण्ड, 02 अप्रैल। जिला युवा कांग्रेस आईटी सेल की महत्वपूर्ण बैठक सर्किट हाउस के पास पूर्व जिला कांग्रेस कार्यालय पर रखी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस महासचिव जयश्रीराम बघेल, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सोपत जाटव, आईटी सेल के प्रदेश सचिव राघवेन्द्र कांकर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय भूता ने किया।
मुख्य अतिथि जयश्रीराम बघेल ने कार्यकत्र्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि आज के आधुनिक युग में आईटी सेल का महत्व कई गुना बढ़ गया है, कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अगर सबसे कारगर आईटी सेल है। उन्होंने ने कहा कि भाजपा आईटी सेल झूठ फैलाने में माहिर है, लेकिन जमीनी हकीकत से कोसो दूर है। लेकिन कांग्रेस पार्टी भाजपा के काले कारनामे जनता के सामने ला कर रहेगी। झूठ का पुलिंदा बना कर व देश की जनता को लोक लुभावने सपने दिखा कर मोदी कुर्सी पर बैठ तो गए, लेकिन देश जनता उनके जुमलों से और सकरार की जन विरोधी नीतियों से खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। पूर्व विधायक सोपत जाटव ने कहा कि आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भजपा को सबक सिखाएगी। लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना जरूरी है, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर ही सफल हो सकते है।
कांग्रेस प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने कहा कि यह दौर सोशल मीडिया का है। सोशल मीडिया की आवश्यकता बहुत बढ़ गई है। कार्यशाला से लौटकर कार्यकर्ता नए ऊर्जा के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में जाएं और कांग्रेस की रीति-नीति को जोरदार ढंग से लोगों को बताएं। अंत मे कार्यक्रम के संयोजक जिला युवा कांग्रेस आइटी सेल दीपक दीपू दुबे ने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार व्यक्त किया।
केक काटकर मनाया संजय भूता का जन्मदिन
कार्यक्रम के बाद व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय भूता का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया। बैठक में बलराम जाटव, महेश जाटव, भागीरथ सिंह कुशवाह, संजीव बरुआ, अजय शर्मा, वंदना राठौर, अमर सिंह शाक्य, सतपाल अगरैया, सोहन तिवारी, अरविंद सोनी, श्याम शाक्य, अंशु यादव, गोविन्द शाक्य, पिंटू शर्मा, गौरव शर्मा, रामहेत शाक्य, संतोष चैहान, योगेश कुमार, गजेन्द्र सिंह, ब्रजेश मौर्या सहित आधा सैकड़ा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।