भिण्ड, 05 मार्च। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मण्डल गोरमी की महत्वपूर्ण बैठक नगर के कचनाव रोड स्थित विधिराम कटारे के आवास पर आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती आभा जैन उपस्थित थी। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक ने की। विशेष अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेत्री संगीता कौशल, नीलम भदौरिया, सरोज श्रीवास्तव, पूर्व नप अध्यक्ष सुनीता आर्य उपस्थित थीं। बैठक के प्रारंभ में अतिथियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। अतिथियों का स्वागत महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष सुधा कटारे ने एवं स्वागत भाषण मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक ने दिया।
इस अवसर पर उपस्थित महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आभा जैन ने कहा कि महिला मोर्चा भाजपा की सबसे मजबूत इकाई है, देश की आवादी में हमारी आधे से ज्यादा हिस्सेदारी है, इसलिए आगामी 2023 में महिला मोर्चा की बड़ी भूमिका रहेगी। इसलिए हम सब बहनों को केन्द्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रचार-प्रसार घर घर जाकर करना है। आप लोगों को घर गृहस्ती के काम के साथ-साथ अपना कुछ समय राजनैतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में भी अवश्य देना चाहिए।
महिला मोर्चा की पूर्व जिलामंत्री संगीता कौशल एवं नीलम भदौरिया एडवोकेट ने भी महिलाओं को राजनीति में बढ़ चढ़कर आगे आने की अपील की। बैठक का संचालन मण्डल महामंत्री निर्मल आर्य एवं अंत में आभार महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष सुधा कटारे ने व्यक्त किया। बैठक में राजकुमार जैन, उर्मिला जैन, गीता शर्मा, दिनेश यादव, ज्योति यादव, मालती सखवार, अरविंद जैन, गुड्डी गुर्जर, प्रीति कुशवाहा, सीमा आर्य, वसंती सखवार, शांति खटीक, सरोज सखवार आदि महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं।