पार्षद अरुणा श्रीवास्तव की सास के निधन पर जताया शोक

भिण्ड, 03 मार्च। शासकीय विद्यालय के शिक्षक गिर्राज श्रीवास्तव की माताजी एवं वार्ड क्र.10 की पार्षद अरुणा श्रीवास्तव की सास श्रीमती फूलादेवी श्रीवास्तव के निधन पर मौ नगर के अनेक लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना व्यक्त की है। शोक व्यक्त करने वालों में पूर्वमंत्री लालसिंह आर्य, पूर्व नप अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव, भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, उपाध्यक्ष रामअख्त्यार सिंह गुर्जर, राजू मिश्रा, जाहिद खां, रमेश राठौर, दिनेश राठौर, जागेश यादव, राजेश कुशवाह, मेहबूब पठान सहित कई लोग शामिल हैं।