आजाद अध्यापक संघ की बैठक में हुई कार्यकारिणी की घोषणा

भिण्ड, 28 फरवरी। आजाद अध्यापक संघ जिला इकाई भिण्ड की बैठक गत दिवस गौरी सरोबर स्थित बिहारी पार्क भिण्ड में आयोजित की गई। जिसमें संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष लहारिया, उपाध्यक्ष डीके त्रिपाठी, संभागीय अध्यक्ष शैलेष त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संतोष लहारिया ने दृढ़ इच्छा शक्ति से कर्तव्य के साथ पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष का आह्वान किया। बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें संदीप सिंह कुशवाह को संभागीय संरक्षक, बदन सिंह बघेल को जिलाध्यक्ष, दिनेश शर्मा को कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष, राखी त्रिपाठी को संभागीय अध्यक्ष आजाद वाहिनी, मधुकांता चौहान को संभागीय उपाध्यक्ष, अंजू शर्मा को जिलाध्यक्ष आजाद वाहिनी, प्रशांत सिंह भदौरिया को ब्लॉक अध्यक्ष मेहगांव, फूलसिंह नरवरिया को ब्लॉक संयोजक मेहगांव, दिनेश शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष गोहद, राकेश राजपूत को ब्लॉक अध्यक्ष अटेर, मीना ओझा को ब्लॉक अध्यक्ष भिण्ड आजाद वाहिनी, धर्मवीर भदौरिया एवं मोहित दीक्षित को संभागीय उपाध्यक्ष, रघुनंदन भदौरिया को संभागीय सचिव, संजय दुबे को संभागीय उपाध्यक्ष, राजेश शर्मा को प्रदेश सचिव, नीरज भदौरिया को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।