मौ में नन्ही परी की तृतीय पुण्यतिथि मनाई

भिण्ड, 22 जून। मंगलवार को मौ नगर में नन्ही परी की तृतीय पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर नगर के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर की गई। तत्पश्चात देश प्रदेश की बेटियों को याद किया गया। इसके बाद नगर में कहीं भी शासकीय भूमि पर नन्ही परी कोई संस्थान उसके नाम से रखने पर विचार किया गया। कार्यक्रम में मौ नगर के प्रबुद्ध वर्ग उपस्थित हुए।