समीर बने मप्र कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के गोहद विधानसभा अध्यक्ष

भिण्ड, 09 जून। मप्र कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग भोपाल द्वारा जारी की गई सूची में पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह की अनुशंसा पर मौ के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता समीर खां को मप्र कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग गोहद विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष मनोनित किए जाने पर मौ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत कर शुभ कामनाओं के साथ बधाई दी है। बधाई देने वालों में गोहद विधायक केशव देसाई, नन्हेराजा सिंह गुर्जर, देवेन्द्र सिंह गुर्जर, सत्येन्द्र सिंह तोमर, विधायक प्रतिनिधि आजादनवी कुरैशी, रामनिवास सोनी, कमलेश सोनी, राजीव कौशिक, तिलक सिंह राजौरिया, सोनपाल यादव पार्षद, इकबाल पठान, हिकमत पठान, धर्मेन्द्र यादव बाबा, रामेश्वर सिंह यादव, रामौतार शिवहरे, इरशाद पठान, रमेश राठौर, मनोहर सिंह गौर, अबधेश प्रजापति, दिनेश राठौर, आलोक मिश्रा, आदि शामिल हैं।

भारतीय किसान संघ का धरना 10 को

भिण्ड। भारतीय किसान संघ द्वारा 10 जून को जिले के प्रत्येक तहसीलों पर धरना दिया जा रहा है। यह जानकारी संगठन के सदस्यों ने दी। जानकारी के अनुसार किसान संघ उडद, मूंग सहित अन्य फसलों के समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित करने को लेकर तहसीलों पर धरना दिया जा रहा है।