जल गंगा संवर्धन अभियान पर आधारित जागरूकता गीत

भिण्ड, 24 मई। जिले के समाज सेवी एवं खेल प्रशिक्षक राधेगोपाल यादव और उनकी टीम द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान पर आधारित जागरूकता गीत तैयार किया गया है। इस गीत के माध्यम से नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

अब आलमपुर महाविद्यालय का नाम देवी अहिल्याबाई होल्कर होगा

आलमपुर। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने उदबोधन में कहा कि शासकीय महाविद्यालय आलमपुर की बाउण्ड्रीवॉल का आज भूमि पूजन किया गया है। जिसमें 521.92 लाख रुपए की लागत से बाउण्ड्री का निर्माण कराया जाएगा।
आलमपुर को मल्हारराव होल्कर एवं देवी अहिल्याबाई होल्कर के नगर के नाम से जाना जाता है। देवी अहिल्याबाई होल्कर का त्रिजन्म शताब्दी वर्ष चल रहा है। इसलिए शासकीय महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष एवं नगर के जन प्रतिनियों की मांग पर आलमपुर महाविद्यालय का नाम देवी अहिल्याबाई होल्कर महाविद्यालय किया जाता है।
मछण्ड असवार बनेगी नगर परिषद
लहार अनुभाग की ग्राम पंचायत मछण्ड और असवार को नगर परिषद बनाने की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा घोषणा की गई।