मौ कस्बे में निकाली शौर्य तिरंगा यात्रा

भिण्ड, 23 मई। मौ नगर में आयोजित शौर्य तिरंगा यात्रा रतवा रोड तिराहा मौ से प्रारंभ होकर गोलंबर चौराहा से गांधीजी की प्रतिमा तक पहुंची जहां कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। देश के वीर जवानों के अदम्य साहस और शौर्य को नमन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया। यात्रा में मां भारती के जयकारों से वातावरण को ऊर्जा से भर दिया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि यह यात्रा राष्ट्र की एकता, अखण्डता और संप्रभुता के प्रति जनता की आस्था तथा हमारे सैनिकों के प्रति अटूट सम्मान का प्रतीक है। ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि यह भारत की नारीशक्ति के संकल्प और उनके सिंदूर की रक्षा के लिए किया गया साहसिक उत्तर है। आज पूरा राष्ट्र भारतीय सेना की वीरता, रणनीति और आत्मबल को श्रद्धा से नमन कर रहा है। हमारे जवानों ने जिस संकल्प और सटीकता से आतंकवाद के अड्डों को समाप्त किया है, उसने यह संदेश स्पष्ट कर दिया है कि नया भारत न तो चुप रहता है और न ही अत्याचार सहता है वह दृढ निर्णय और साहस के साथ जवाब भी देता है।
इस अवसर पर मौ मण्डल अध्यक्ष रामअख्तयार गुर्जर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, जिला मंत्री फरेन्द्र सिंह सिकरवार, पूर्व नप अध्यक्ष मर्जाद सिंह यादव, पार्षद बीरेन्द्र यादव, शशिभूषण सिंह चौहान, बकील यादव, राजू मिश्रा, सुल्तान मौर्य, बबलू राणा, रामकेश गुर्जर, पंकज कुशवाह, रामू कुशवाह, राम यादव, रामकुमार जादौन, अशोक गोयल, मेहबूब खान, रहीश अंसारी, अमजद खान, अमृतलाल खटीक, संतोष यादव, हरीशंकर भार्गव, राजू शर्मा, मटरू शर्मा, अवदेश श्रीवास, सोमबीर शिवहरे सहित अन्य कई नगरवासी उपस्थित रहे।