भिण्ड, 29 अप्रैल। जिले के गोरमी कस्बे में परशुराम जन्मोत्सव को लेकर चल समारोह निकाला गया। चल समारोह का नगर भव्य स्वागत हुआ। शहर वासियों ने भगवान परशुराम के उत्सव को लेकर जगह जगह स्वागत किया। लोगों ने फूल बरसाए। चल समारोह गौतम ऋषि मन्दिर से शुरू हुआ जो कि विभिन्न मार्गों से होते हुए निकला।
चल समारोह के दौरान नगर वासियों ने भगवान परशुराम के सम्मान का प्रतीक फरसा लेकर चले। कई ध्वज पताका लेकर चले। डीजे की धुन पर युवा उत्साहित होते नजर आए। चल समारोह में बग्घियां भी शामिल थी। जिस पर भगवान परशुराम का चित्र रखा गया। भगवान परशुराम के चित्र का पूजन करने के लिए लोग घरों और प्रतिष्ठानों से बाहर आए। उन्होंने भगवान परशुराम की आरती पूजन किया और लोगों के स्वागत भी किया। चल समारोह की सुरक्षा में गोरमी, मेहगांव, अमायन व बरसों व लाइन का पुलिस बल तैनात रहा।
गोरमी कस्बे में रात के समय भगवान परशुराम चल समारोह के प्रचार वाहन के साथ तोड-फोड व मारपीट किए जाने का मामला सामने आया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गोरमी में रविवार रात परशुराम जयंती प्रचार कर लौट रहे लोगों पर समाज विशेष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। हमले में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चल समारोह का प्रचार कर लौट रहे लोगों पर हमला
गोरमी ने थाने पहुंचकर फरियादी राजकिशोर थापक उम्र 43 साल निवासी वार्ड क्र.नौ बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे वह महेश, प्रशांत, भगवती और सोमिल थापक के साथ परशुराम जयंती प्रचार कर लौट रहा था। जैसे ही बडी जग्गा के पास पहुंचे, तभी अजमेर जाटव, पंकज कैराना, गौरव कैराना, अरविंद कैराना, सूरज गौतम, उमेश भगत और छक्की के लडके गौरव ने एकराय होकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावर डीजे बजाने का विरोध कर गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर सभी ने मिलकर मारपीट की। हमले में महेश थापक के सिर में गंभीर चोट आई। वहीं प्रशांत, भगवती और सोमिल थापक भी घायल हो गए। घटना के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। परशुराम चल समारोह में किसी प्रकार का उपद्रव न हो इसलिए कडी सुरक्षा के इंतजाम किया गए थे।