भिण्ड, 29 अप्रैल। भगवान विष्णु के छठे अवतार, शिवभक्त, भृगुवंसी भगवान परशुराम जनमोत्सव अवसर पर 30 अप्रैल अक्षय तृतीया को भगवान का अभिषेक कर सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी दीपक चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के अध्यक्ष सतीष जोशी के अनुसार भगवान परशुराम जन्मोत्सव अवसर पर 30 अप्रैल बुधवार को सुबह 8 बजे भगवान का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। उसके बाद भव्य श्रंृगार होगा तत्पश्चात सामूहिक सुंदरकाण्ड का अयोजन होगा। पाठ आयोजनोपरांत महाआरती कर प्रसाद वितरण किया जाएगा। अक्षय तृतीया कार्यक्रम व चल समारोह आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में भगवान परशुराम मन्दिर वायपास रोड भिण्ड पर बुधवार को सुबह 8 बजे उपस्थित हो कर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
अपील करने वालों में सतीश जोशी, सुनील चौधरी, देवेश शर्मा, महिला विंग अध्यक्ष उमा शशिकांत राजौरिया, जगदम्बा प्रसाद शर्मा, माधौराम शर्मा, प्रेमनारायण शर्मा, राजीव त्रिपाठी, शिवमोहन जोशी, मनोज जोशी, शशिकांत दुबे, सुनील कुमार मिश्रा, सत्यदेव पाण्डेय, नरेन्द्र चौधरी, आशीष महेरे, बबलू शर्मा, राजीव बरुआ, सूरज बरुआ, आदित्य शर्मा, श्रीधर समाधिया, अनुराग बोहरे, आदित्य पुरोहित, छोटू मिश्रा खेरी, सुनील कांकर पार्षद, कमलेश सैंथिया, अजय बसेडिया, राजमणि शर्मा, देवेश शर्मा, शंभू कटारे, राघवेन्द्र कांकर, अनिल बोहरे, अश्वनी तिवारी, अतुल पाठक, आशीष बोहरे, गिर्राज पाण्डेय, राजेश समाधिया, गोलू शुक्ला, जितेन्द्र बाजपेयी, आशीष पाठक, आशीष महेरे, राजा चौधरी, मुकेश शर्मा, नमो जोशी, प्रतीक शर्मा, विनोद दूरवार, सुनील कांकर, संतोष त्रिपाठी, सौरभ बोहरे, हिमांशु शर्मा, प्रतीक पाण्डेय, दीपक जोशी आदि विप्र बन्धु विशेष रूप से शामिल हैं।