जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कंट्रोल रूम स्थापित

भिण्ड, 16 अप्रैल। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड सुनील दुबे द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विभाग के पत्र 25 मार्च 2025 के अनुक्रम में 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्य एवं अन्य गतिविधियों की मॉनीटरिंग (प्रारंभ किए गए कार्य, छायाचित्र एवं अन्य गतिविधि आदि) जनपदवार/ ग्राम पंचायतवार एवं अन्य विभाग से संकलित कर दैनिक जानकारी से अवगत कराने हेतु जिला पंचायत भिण्ड में कंट्रोल रुम अभियान अवधि के लिए स्थापित किया गया है।
उक्त कंट्रोल रूम हेतु अधिकारी/ कर्मचारी को अभियान समाप्ति तक कार्य करने हेतु आदेशित किया गया है। जिसमें डीपीएम (आरजीएसए) जिला पंचायत भिण्ड इन्द्रजीत दीक्षित मो. 8982201338 को कंट्रोल रूम प्रभारी, डीसी (आरजीएसए) जिला पंचायत भिण्ड शैलेन्द्र शाक्य मो. 8719870538 को सहायक (जनपद पंचायत अटेर, भिण्ड), एएओ (मनरेगा) जनपद पंचायत मेहगांव उमेश शर्मा मो. 8469429717 को सहायक (मेहगांव, गोहद), एएओ (मनरेगा) जनपद पंचायत लहार ओमप्रकाश बिरवईया मो. 9425626672 को सहायक (रौन, लहार), कंप्यूटर ऑपरेटर (आरजीएसए) जिला पंचायत भिण्ड सचिन जादौन मो. 7747030698 को कंप्यूटर संबंधी समस्त कार्य करने हेतु आदेशित किया गया है। उक्त गठित दल दैनिक जानकारी समस्त जनपदवार/ ग्राम पंचायतवार एवं अन्य विभागों से एकत्रित कर प्रति दिवस मनरेगा शाखा जिला पंचायत भिण्ड को प्रेषित करेंगे एवं समय-समय पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड को भी अवगत कराएंगे। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।