सांसद संध्या राय ने देवेन्द्र एवं पूर्णिमा के निवास पर की शोक संवेदना व्यक्त

भिण्ड, 30 अक्टूबर। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद श्रीमती संध्या राय अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मेहगांव मण्डी के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया की माताजी स्व. रामकली देवी एवं महिला मोर्चा की जिला महामंत्री श्रीमती पूर्णिमा अरविंद सिंह भदौरिया के छोटे भाई बबलू भदौरिया के निवास स्थान एवं गोहद शहर के अनेकों शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर श्रृद्धांजलि अर्पित की और परिवार ढांढस बंधाया। इस अवसर पर मेहगांव जनपद के पूर्व अध्यक्ष भूपत सिंह जादौन, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा शर्मा, जिला महामंत्री श्रीमती अनीता चोपड़ा, श्रीमती राजकुमारी कुशवाह, श्रीमती विनीता सोनी, गोहद ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष दीपक सिंह राजावत, नगर अध्यक्ष विवेक जैन, विद्याराम शेजवार, अर्चना शर्मा, मनोज थापक, हरगोविन्द जाटव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।