विधायक के नेतृत्व में परिवारजनों ने लगाया कावडिय़ों के लिए सेवा स्टॉल

-विधायक कुशवाह ने पुलिस अधीक्षक एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रात 11 बजे तक देखी व्यवस्थाएं

भिण्ड, 26 फरवरी। विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर समस्त जिला वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व हमारे भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, भगवान भोलेनाथ की हम सब पर अपार कृपा होती है।
विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा महाशिवरात्रि भारतीयों का एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ था। उन्होंने महाशिवरात्रि के पवन के शहर के सभी शिव मन्दिर वनखंडेश्वर, अद्र्धनारीश्वर, महाकालेश्वर, कुंडेश्वर, मंशापूर्ण हनुमान एवं अन्य शिव मंदिरों पर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ देर रात तक व्यवस्थाओं को दिखा और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागृत किया। उन्होंने कहा कि आम जनता की पूर्ण सुरक्षा के साथ उनकी सभी कहां पर ठीक से चढ़ जाए, इसके लिए व्यवस्थाओं की कोई चूक नहीं होना चाहिए।
विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में उनके पुत्र पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह शहर के इंदिरा गांधी चौक पर अपनी टीम के साथ सेवा भाव का कार्य करते हुए कावडिय़ों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था के लिए कैम्प लगाया और उनके सभी युवा कार्यकर्ताओं ने सिंगी रामपुर से गंगाजल लेकर आ रहे लोगों की सेवा की और उनके संपूर्ण व्यवस्थाओं के लिए आवास एवं स्वल्पाहार तथा स्वागत और सत्कार किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. रमेश दुबे, पूर्व जिला महामंत्री उपेंद्र सिंह भदौरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन जैन, सुभाष मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, किसान मोर्चा के जिला मंत्री महेन्द्र सिंह कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र जैन दाढ़ी, वीर सिंह कुशवाहा, सिद्धार्थ जैन, राहुल जैन, पवन चौहान, वीरेन्द्र शिवहरे एवं युवा साथी आदि संख्या में शामिल थे जो व्यवस्थाओं को देख रहे थे।