राजू दुबे बने सर्व समाज जनसेवक संगठन के जिला अध्यक्ष

भिण्ड, 26 फरवरी। सामाजिक हित में कार्य करने वाले सर्व समाज जनसेवक संगठन का राजकुमार राजू दुबे को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल यादव एवं लोकसभा प्रभारी धर्मेन्द्र टंटी राजावत द्वारा राजकुमार राजू दुबे को जिला अध्यक्ष पद का नियुक्ति पत्र दिया गया। राजकुमार राजू दुबे मूलत: बिलाव के निवासी हैं एवं वर्तमान में ग्राम पंचायत बिलाव के सरपंच है। इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष राजकुमार दुबे ने कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है,इस जिम्मेदारी का मैं कर्तव्य पूर्ण निर्वहन करूंगा और सर्व समाज के कार्य करूंगा। इस अवसर पर राजू दुबे शहर के गणमान्य नागरिकों ने बधाई प्रेषित की