विधि मिलने पर ही दिगंबर मुनिराज लेते हैं आहार : विहसंत सागर

-पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में हुई भगवान महावीर की आहारचार्य

भिण्ड, 04 फरवरी। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसंत सागर महाराज एवं मुनि विश्वशाम्य सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में पांच फरवरी तक चल रहे पंच कल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव के अवसर पर मंगलवार को भगवान महावीर स्वामी की आहारचार्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसंत सागर महाराज ने कहा कि हम सभी लोग पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के उसे दृश्य को देखने के लिए बैठे हैं, जिसका हमें बेसब्री से इंतजार था। भगवान महावीर स्वामी को 72 घंटे मुनिराज बने हुए थे, तभी कार्यक्रम में विशाल जैन राजा बने कुरु ने मुनिराज को खीर से आहार कराया एवं सीनू जैन चंदना ने मुनिराज को आहार दिया यह सब कार्यक्रम नाट्य मंचन के द्वारा बडे ही भक्ति भाव से किया गया। उन्होंने कहा कि दिगंबर मुनिराज जब भी आहार के लिए निकलते हैं तो उंगलियों को जोडकर मुद्रिका धारण कर मन में संकल्प नियम ले लेते हैं, विधि मिलने पर ही आहार लेते हैं।
इस अवसर पर विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, प्रदीप जैन महाप्रबंधक जगदीश जैन, राजेंद्र जैन बिल्लू, मुकेश जैन बडेरी, पवन जैन नेता, पार्षद मनोज जैन, कमलेश जैन तातरी, चक्रेश जैन जामना, नरेश जैन पोला, नरेश जैन भीम, राजेंद्र जैन पप्पू, सुनील जैन शक्कर, मुकेश जैन हॉस्पिटल, विशाल जैन छोटू, अशोक जैन, अक्षय जैन, ऋषि जैन, अगर चंद जैन, नेमीचंद जैन, बॉबी जैन, कार्यक्रम का संचालन कर रहे उमेश जैन शास्त्री, संगीतकार कुलदीप और पार्टी भोपाल, प्रज्ञश्री संघ, महिला मंडल, विहसंत सागर महिला मंडल, पाश्र्वनाथ संस्कृति महिला मंडल, गुरु सेवा महिला मंडल, जैन मिलन चंदना, जैन मिलन अंजना, ब्लैक डायमंड ग्रुप आदि की महिला मंडल उपस्थित थीं।
चातुर्मास के लिए चढाया श्रीफल
निराला रंग बिहार में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसंत सागर महाराज ससंग को पवैया जैन मंदिर कमेटी ने भिण्ड में चातुर्मास कराने के लिए श्रीफल चढाया। इस अवसर पर राकेश जैन पवैया, नेहरू लाल जैन, सुनील जैन, सोनू जैन आदि लोग उपस्थित थे।
पंचकल्याणक में हुई समोसरण की रचना
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में भगवान को केवल्यज्ञान हुआ तभी समवसरण की रचना की गई। उपाध्याय विहसंत सागर महाराज भगवांन के गणधर बनकर बैठे और प्राणी मात्र के जीव के कल्याण की बात कही। जिसमे व्यंतर भूत प्रेत शेर गाय प्रत्येक प्रकार के जीव आए, पहले सभी ने बहुत ही उपद्रव किया लेकिन समवशरण और मानस्तंभ को देखकर सभी का मान शांत हो गया।
भजन संध्या का हुआ आयोजन
पंचकल्याणक में सायंकालीन सभा में प्रसिद्ध जैन भजन सम्राट रूपेश जैन ने भजन गाकर सभी का मन मोह लिया। उन्होंने बाबा बरासों वाले बिगडी मेरी बना दे.. आदि कई भजन गाये एवं आरती का आयोजन किया गया।
आज आएंगे विधानसभा अध्यक्ष तोमर
निराला रंग बिहार में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव में पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर आएंगे। जानकारी देते हुए पार्षद मनोज जैन ने बताया कि मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुनिराज से आशीर्वाद लेने एवं गजरथ महोत्सव में शामिल होने के लिए बुधवार को दोपहर 12 बजे निराला रंग बिहार में आ रहे हैं।