अध्यक्ष बनते ही वरिष्ठजनों का सम्मान करने घर-घर पहुंचे गुर्जर

भिण्ड, 17 दिसम्बर। भाजपा जिला मुख्यालय से मण्डल अध्यक्ष की सूची जारी होते ही मौ मण्डल के नवनियुक्त अध्यक्ष रामअख्तियार सिंह गुर्जर, निवर्तमान अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह के साथ अपनी टीम के सदस्यों को लेकर पिछले तीन दिन से मौ नगर और मण्डल के दर्जनभर गांवों में पार्टी के बुर्जुग, वरिष्ठजनों के घर पहुंचकर उनका शॉल श्रीफल भेंटकर सम्मानित कर उनसे मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष रामअख्तियार सिंह गुर्जर का स्वागत और निवर्तमान अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह का निर्विवाद पांच साल का अध्यक्षीय कार्यकाल पूरा करने पर नगर परिषद मौ के वरिष्ठ पार्षद वीरेन्द्र सिंह यादव द्वारा अपने निवास पर शॉल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष गुर्जर और निवर्तमान अध्यक्ष कुशवाह का ग्राम असोहना में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रामेन्द्र सिंह गुर्जर एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने आत्मीयता से स्वागत सत्कार किया है।
इनका किया सम्मान
कृषि उपज मण्डी समिति मौ के पूर्व अध्यक्ष बहादुर सिंह यादव, पूर्व नप अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सरनाम सिंह गुर्जर, जिला मंत्री फरेन्द्र सिंह सिकरवार, रमेश राठौर पत्रकार, अल्प संख्यक मुस्लिम समुदाय के महबूब पठान, अमजद पठान, बयोबृद्ध कार्यकर्ता प्रकाश चंद जैन, प्रभाकर सिंह राजपूत, लाखन सिंह मास्टर, बकील यादव, हजारीलाल राठौर सहित अन्य कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।