भिण्ड, 10 सितम्बर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोहद के अध्यक्ष आशीष गुर्जर ने मंगलवार को मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर किसानों की आर्थिक परेशानियों, फसलों के भाव, बिजली दरों में बेहताशा वृद्धि, महिलाओं, बालिकाओं पर दुराचार, खस्ताहाल सडके, अजा/अजजा, अल्प संख्यक वर्गों पर अत्याचार, शासकीय अस्पताल में व्यवस्थाओं व स्थानीय मुद्दों को लेकर राज्यपाल के नाम गोहद एसडीएम का घेराव कर ज्ञापन दिया।
गुर्जर ने ज्ञापन में भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की सत्तारूढ भाजपा सरकार घोटाले, भ्रष्टाचार, जनविरोधी, किसान विरोधी एवं बिगडती कानून व्यवस्था, महिलाओं, बालिकाओं के साथ दुराचार, अजा, अजजा, अल्प संख्यक वर्गों पर अत्याचार आदि मुद्दों पर पूर्णत: निष्क्रिय रही है। पूरे प्रदेश में त्राहि-त्राहि की स्थिति बनी हुई है, इन सभी समस्याओं की ओर आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर धरना-प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश भारी आर्थिक परेशानी से जूझ रहा है। खाद बीज की कमी से किसानों की फसल खासतौर पर सोयाबीन, उडद, धान एवं अन्य दलहन पूरी तरह खराब हो रही है। इसके बावजूद किसानों को भारी भरकम बिजली के बल दिए जा रहे हैं, वहीं भ्रष्टाचार के चलते प्रदेश भर में सडकों की हालत खस्ता हो गई है। जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाओं में वृद्धि होती जा रही है, क्योंकि सडक निर्माण एवं मरम्मत कर में इस समय करोडों का भ्रष्टाचार हो रहा है। साथ ही प्रदेश में बिगडती कानून व्यवस्था के चलते महिलाओं व अबोध बालिकाओं से दुराचार की घटनाएं प्रदेश के हर जिले में बढ रही है। उन्होंने बिजली की दरों में वृद्धि का मुद्दा भी उठाया।
इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष गणेशराम शर्मा, नगर अध्यक्ष विजय टोनी मुदगल, नपा अध्यक्ष मंजू जगदीश माहौर, रवि मुदगल, मुन्नी भटेले, राहुल देसाई, दाताराम बंसल, गुड्डू भदौरिया, कैलाश माहौर, रमजानी खान, महेश कौशल, अजय देसाई, कैलाश जाटव, गौरव कोहली, पिंकी उच्चाडिया, जोगेन्द्र सिंह तोमर, बॉबी भदौरिया, गिर्राज शर्मा, मायाराम राठौर, उमाशंकर शर्मा, जनपद सदस्य संजय जाटव, गुट्टी शर्मा, वीरेन्द्र तोमर, लालबहादुर जादौन, दशरथ गुर्जर, प्रमोद शुक्ला, राजेन्द्र परिहार, सरदार मलकीत सिंह सिघाडिया, राहुल देसाई, कैलाश माहौर, महेश कौशल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।