वरिष्ठ नागरिक एल्डर हैल्पलाईन नं.14567 प्रारंभ

भिण्ड, 06 अक्टूबर। भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय और नि:शक्तजन कल्याण विभाग मप्र द्वारा राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक एल्डर हैल्पलाईन प्रारंभ की गई है, जिसका हैल्पलाईन नं.14567 है।
एल्डर लाईन वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्थापित एक योजना है। हम वर्तमान में मप्र के सभी जिलो में काम कर रहे है। यह हैल्पलाईन सप्ताह के सातों दिन सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे के बीच कार्य करती है। हमारी सेवाओं के एक भाग के रूप में हम मुक्त कानूनी मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और रख रखाव के अधिनियम 2007 के बारे में, और पेंशन योजना के बारे में शिक्षित करते हैं। यदि किसी वरिष्ठजन के साथ शारीरिक या भावनात्मक रूप से दुव्र्यवहार किया जा रहा है, तो वे हमें रिपोर्ट कर सकते हंै। कोई भी वरिष्ठजन अकेला हो या भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर रहा है, तो उक्त हैल्पलाइन नंबर पर फोन करके बात कर सकते हैं। हम भावनात्मकता प्रदान करते हैं, हम परित्यक्त वृद्ध लोगों को अस्थाई आश्रय प्रदान करके उन्हें फिर से परिवार के साथ मिलाने एवं मदद करते हंै, इन सभी सेवाओं के साथ हम वृद्धाश्रम, देखभाल करने वाली संस्थाओं, अस्पताल आदि के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।