विप्र एकता मंच की कार्यकारिणी घोषित, ब्लॉक अध्यक्ष बनाए

भिण्ड, 06 अक्टूबर। राष्ट्रीय विप्र एकता मंच मप्र युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक दुबे दीपू की सहमति से भिण्ड युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नवल किशोर श्रोतिय ने जिले की कार्यकारिणी घोषित कर दी है।
इसमें वीरेन्द्र पाराशर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा प्रदीप पुरोहित, दुर्गेश शर्मा, जीतेश चुरारिया एवं विकास पटसारिया को उपाध्यक्ष, सुधाकर बरुआ, रानू पण्डित, आलोक दैपुरिया एवं राजीव थापक को महासचिव, शिवांश दुबे, मंगले शर्मा, विजय बरुआ, मनमोहन कटारे एवं अमित शर्मा को सचिव, संतोष शर्मा को संगठन मंत्री, अंकित शास्त्री को जिला प्रवक्ता तथा राधामोहन कटारे को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नवल किशोर श्रोतिय एवं शहर अध्यक्ष अनुज शर्मा द्वारा जिले की विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है। इनमें आदित्य शुक्ला को ब्लॉक भिण्ड क्र.एक, ओम पुरोहित भिण्ड क्र.दो, श्यामसुंदर पाराशर ब्लॉक गोहद, गोलू शुक्ला फूफ, कमलकांत बरुआ अटेर, अजर बिहारी शर्मा पावई, अभिषेक शर्मा लहार, पवन व्यास अमायन, आशिक थापक मेहगांव, सौरभ शर्मा गोरमी एवं अमन कटारे को सुरपुरा ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया है।