भिण्ड, 12 अक्टूबर। रौन पुलिस थाना क्षेत्र में संचालित मछण्ड पुलिस चौकी पुलिस ने न्यायालय लहार द्वारा घोषित स्थाई वांरटी को मछण्ड बाजार से गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक रौना थाना क्षेत्र में संचालित मछण्ड पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कमलकांत दुबे ने पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर से न्यायालय लहार द्वारा जारी स्थाई वारंट प्रकरण क्र.213/20 में स्थाई वांरटी को मछण्ड बाजार मोहल्ले में घूमते हुए दविश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार यह आरोपी पांच साल पुराने बलवा, जान से मारने की नियत एवं शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने जैसे गंभीर धाराओं के अपराध में फरार था और न्यायालय द्वारा स्थाई वांरटी था।