उप्र विधायक मिश्रा का मेहगांव में जगह-जगह हुआ स्वागत

भिण्ड, 26 अगस्त। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा मप्र की 230 विधानसभा क्षेत्रों में उतर प्रदेश, गुजरात से आए विधायकगण प्रत्येक विधानसभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए क्षेत्रीय जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर जानकारी जुटाने के लिए दिनभर मस्तक कर रहे हैं।
इसी तारतम्य में मप्र के सबसे बडे विधानसभा क्षेत्र क्र.12 मेहगांव की कमान सम्हाले उत्तर प्रदेश के देवरिया विधायक एवं ओजस्वी वक्ता दीपक मिश्रा (साका) आठ दिन के प्रवास में प्रत्येक मण्डल अध्यक्ष के क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारियों एवं आमजन से सतत संपर्क जारी रखते हुए हर एक विषय पर राजनैतिक सामाजिक स्तर पर नब्ज टटोलते हुए मेहगांव विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने के लिए संघर्षरत है।
विधायक दीपक मिश्रा का शुक्रवार को रौन क्षेत्र के मण्डल में कार्यक्रम संपन्न हुआ तथा क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के निवास पर स्वागत समारोह में मुख्य रूप से सहभागी बने जहां कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पहार पहनाकर शाल श्रीफल भेंट करते हुए सम्मानित किया। स्वागत सम्मान करने वालों में जिला उपाध्यक्ष सुधा राठौर, डॉ. तरुण शर्मा मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया, रज्जन सिंह भदौरिया, कटारे खडीत आदि प्रमुख हैं।