महिला कांग्रेस की पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भाजपा में शामिल

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविन्द भदौरिया ने स्वागत कर दी बधाई

भिण्ड, 14 जुलाई। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरोज जोशी के साथ गोहद ब्लॉक की महिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष मालती जाटव भोपाल पहुंची, जहां प्रदेश सरकार के सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया ने अपने निवास पर भाजपा की सदस्यता दिलाई और पार्टी का अंग वस्त्र ओढ़ाकर बधाई दी तथा शिवराज सरकार की जन हितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने के लिए कहा।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मालती जाटव ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विकास जन कल्याणकारी योजनाओं एवं पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा के विकास एवं महिला सशक्तिकरण को देखते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस में महिलाओं का शोषण होता है, कांग्रेस के नेताओं की महिलाओं के प्रति अच्छी मानसिकता नहीं है और भारतीय जनता पार्टी बराबर महिला शक्ति को मजबूत करने का काम रही है। हाल ही में मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना चला कर गरीब वर्ग एवं बेसहारा बहनों को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें बहनों को सम्मान मिलता है। मिशन 2030 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की पांचों विधानसभाओं में कमल का फूल खिलाने के लिए काम करेंगे और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।
भाजपा में शामिल होने पर मालती जाटव को बधाई देने वालों में भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद संध्या राय, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, नगरीय प्रशासन आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, पूर्व विधायक श्रीराम जाटव, निगम अध्यक्ष रणवीर जाटव, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्चना शर्मा, सीमा शर्मा, रजनी दीक्षित श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष आभा जैन, मण्डल अध्यक्षों में विवेक जैन, दीपक सिंह तोमर, रवि शर्मा, देवेन्द्र गौड़, गोपाल सिंह कुशवाह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह, ज्योति-सुदर्शन बौहरे, पूर्व जिलामंत्री मीना जाटव, पूर्व मण्डी अध्यक्ष मेहताब सिंह गुर्जर एवं सज्जन सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य अवधेश सिंह चौहान, पूर्व नपा अध्यक्ष रामसिया जाटव एवं वीरेन्द्र कौशल, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री आरती पाठक एवं संगीता कौशल आदि प्रमुख हैं।