मौ में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान जारी

भिण्ड, 01 मार्च। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मौ द्वारा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम किटी, जारेट, अंधियारीकलां, अंधियारी खुर्द, आसोहना, बड़ेरा, रुपाबई, खेरियाजल्लू, देंगमा आदि गांवों में पहुंची कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की टीम का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप सिंह यादव ने किया। जिसमें कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का उद्देशय एवं देश में फैल रही नफरत की खाई को पाटने का काम कांग्रेस कर रही है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों तक संदेश पहुंचाने का काम हाथ से हाथ जोड़ अभियान के अंतर्गत कर रहे हैं। अभियान में डॉ. रणवीर सिंह यादव, जिला महामंत्री राजीव कौशिक, तिलक राजौरिया, दिनेश यादव, देवेश यादव, पुष्पेन्द्र जादौन, अमर सिंह जाटव, अंकुश चौहान, संजू गुर्जर, बालादीन बघेल, अरविंद बघेल, रघुराज जाटव आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।