भिण्ड, 22 फरवरी। भिण्ड शहर का व्यापार मेला 15 मार्च से शुरू होगा, मेला आयोजन के लिए नगर पालिका द्वारा अलग-अलग सात समितियों का गठन किया गया। उद्घाटन एवं समापन समिति में पार्षद मनोज जैन, हेमू राहुल जैन, नीरजा विमल जैन, स्वदेश कुशवाह को शामिल किया गया है। मेला दुकान एवं फर्द भूमि आवंटन समिति में पार्षद सौरभ राजावत, रामाधार तोमर, दशरथ भदौरिया, मनोज राजावत, दीपक शर्मा और मोहन शर्मा को शामिल किया गया है। मेला क्रीड़ा समिति में सालेहा खान, श्रृद्धा कुशवाह, सुनीता सुनील कांकर, निशा यादव, किशन सोनी को शामिल किया गया है।
मेला सांस्कृति कार्यक्रम आयोजन समिति में पार्षद यश जैन, सुमन रामौतार भदौरिया, बीना ओमप्रकाश अग्रवाल, सुनीता वीरेन्द्र कौशल, जमुना देवी, आरती राहुल गोस्वामी को सदस्य बनाया गया है। वहीं मेला साउण्ड एवं लाइट व्यवस्था समिति में रामौतार गोयल, रामकिशोर कुशवाह, गिरजा छोटे नरवरिया, संदीप शाक्य और नानू अरेले को शामिल किया गया है। टेंट बैठक व्यवस्था समिति में अमित सोनी, केशकली मनोज अर्गल, ममता रामहेत शाक्य, सायना जायद खान, रेनू अमित चौधरी को शामिल किया गया है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था समिति में राहुल कुशवाह, सुलेखा विनोद दूरवार, रामदीन शाक्य, शीला गिरजेश दुबे और गीता देवी पुरोहित को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। सभी समितियों का प्रभारी नपा अध्यक्ष वर्षा अमित वाल्मीकि और उपाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह भदौरिया को बनाया गया है।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सुनील वाल्मीकि ने कहा कि इस बार शहर के व्यापार मेले को ऐतिहासिक बनाना नगर पालिका का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए वार्ड पार्षद और नपा कर्मचारी तैयारियों में लगे हुए हैं। उक्त समितियां मेले की व्यवस्थाओं को देखेंगी।