वरिष्ठता व क्रमोन्नति को लेकर मुख्यमंत्री के नाम से प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

भिण्ड, 19 फरवरी। आजाद अध्यापक संघ भिण्ड ने अध्यापक संवर्ग से नवीन शिक्षक संवर्ग में नियुक्त कर्मचारियों को शिक्षाकर्मी, सविदा शाला शिक्षक, गुरूजी को नियुक्ति के प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम से जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
आजाद अध्यापक संघ के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष संतोष लहारिया ने बताया कि मप्र सरकार ने तीन लाख अध्यापक संवर्ग के कर्मचारियों को शासकीय लोक सेवक का दर्जा दिया था, लेकिन नवीन शैक्षणिक संवर्ग 2018 में नियुक्त उच्च माध्यमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक एवं प्राथमिक शिक्षक की नियुक्ति एक जुलाई 2018 से पुरानी सेवा को शून्य कर दिया गया है। नवीन शिक्षक संवर्ग में हम लोगों को वह लाभ जो आपके द्वारा कर्मी कल्चर समाप्त कर अध्यापक संवर्ग में प्रदान किए गऐ थे, वह भी रोक दिए गए हैं। यह कि नवीन शिक्षक संदर्भ में वेतन का भुगतान पूर्व की सेवा अवधि/ वरिष्ठता के अनुसार दिया गया है। इसलिए किसी प्रकार का कोई एरियर्स (अवशेष राशि) भी नहीं दिया गया। अध्यापक संवर्ग से नवीन शिक्षक संवर्ग मे नियुक्त शिक्षकों को शिक्षाकर्मी, संविदा शाला शिक्षक, गुरूजी को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता प्रदान करें, जिससे एक जुलाई 2018 के पूर्व की सेवा अवधि/ वरिष्ठता आधारित सभी प्रकार के लाभ प्राप्त हो सके।
ज्ञापन देने वालों में देवेन्द्र त्रिपाठी, शैलेश त्रिपाठी, बदन सिंह बघेल, अंजू शर्मा, मुकेश सिंह नरवरिया, रामब्रजेश समाधिया, संजीव भटेले, पंकज सोनी, सुभाष भारद्वाज, अखलेश शर्मा, दीपेन्द्र शर्मा, राकेश शर्मा, मुकेश उपाध्याय, दीपचंद जैन, सुनील बघेल, रघुनंदन भदौरिया, अमित शर्मा, मनीष मिश्रा, राहुल मिश्रा, राकेश अग्रवाल, संजीव बघेल, विनोद बघेल, दिनेश शर्मा, अमित खेमरिया, राजेश शर्मा, दिनेश शर्मा गोहद, सौरभ पाल बघेल, अनिल पाल, मुन्नी सेंगर, कमलेश, रामसिंह बघेल, सूरतराम बघेल, मनोज शर्मा, रामकुमार बघेल, अहीबरन सिंह बघेल, रामसुंदर बघेल, राजवीर बघेल, अभिलाख सिंह बघेल, सुरेन्द्र बघेल, मुकेश बघेल, श्याम सिंह बघेल, उपेन्द्र जैन, देवेन्द्र, राजेश शर्मा, नीरज सिंह भदौरिया, संजय बरुआ, नरेन्द्र सिरोठिया, मोहर सिंह बघेल, बीरेन्द्र सिंह बघेल, सूरतराम, दिनेश कुमार शर्मा गोहद, महेश सिंह बघेल, मुकेश सिंह बघेल, मोहित दीक्षित, तुलसीराम जाटव, राजेश थापक, राजेश कुमार बघेल, कमलेश सिंह बघेल, महेन्द्र बघेल, शशिकांत पांडेय, अभय सिंह कुशवाह, ब्रजमोहन सोनी सहित एक सैकड़ा से अधिक शिक्षक साथी उपस्थित रहे।