इंटक प्रदेशाध्यक्ष ने चलाया हाथ जोड़ो अभियान

भिण्ड, 17 फरवरी। इंटक कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शांति कुशवाह ने हाथ जोड़ो अभियान चलाया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को अवगत कराते हुए कहा कि घरेलू पदार्थ पर दाम बढ़ा रहे हैं, भाजपा विकास यात्रा के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है। इस अवसर पर सोनकली, माया, रामबेटी, कुसुमलता, जिगर दुलारी, फूलवती, पवन चौरसिया, राजेश कुमार शाक्य, होतिम सिंह, जितेन्द्र सिंह, राजाराम, सुरेन्द्र कुमार, अकबर सिंह, वंदना राठौर, पार्वती बघेल, नीलम भदौरिया आदि लोग मौजूद थे।