भाजपा की कामकाजी जिला बैठक दंदरौआ धाम में आज

भिण्ड, 09 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया द्वारा जिले की बृहद बैठक का आयोजन दंदरौआ धाम पर 10 नवंबर को दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। जिसमें भाजपा मण्डल मेहगांव के सभी कार्यकर्ताओं, पार्टी के वरिष्ठ नेतागण, विधायक, पूर्व विधायक, पार्टी के जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति के सदस्य, मण्डल पदाधिकारी, सदस्य, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष एवं उनके पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी, पालक-संयोजक, सह संयोजक, जनप्रतिनिधिगण- जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, पार्षद एवं पार्टी के अन्य सभी वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी भाजपा सोशल मीडिया के जिला संयोजक मोनू नरवरिया ने दी है।

एक शाम खाटू श्याम के नाम, भजन संध्या कार्यक्रम आज

मौ। एक शाम खाटू श्याम के नाम भजन संध्या कार्यक्रम 10 नवंबर को मौ नगर के मध्य नया बस स्टैण्ड पदम चंद जैन की बगिया में शाम सात बजे से होगा। आयोजन समिति ने सभी धर्म प्रेमियों से धर्म लाभ उठाने की अपील की है।