गोहद, 09 जून। भिण्ड जिले की पहली महिला विधायक श्रीमती सुशीला सोबरन सिंह भदौरिया का 95 वर्ष की उम्र में रविवार को निधन हो गया था। मध्य भारत में 1957 में गोहद से पहली बार कांग्रेस से चुनाव जीत कर वह 1962 तक विधानसभा की सदस्य रही थी। वह कांग्रेस पार्टी के टिकट पर सामान्य सीट पर चुनाव जीती थी, उनके निधन पर कांग्रेस नेता उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहे हैं। आज पूर्व विधायक फूलसिंह बरैया उनके निवास स्थान वार्ड क्र.12 में पूर्व जिले की प्रथम महिला विधायक श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। उनके साथ स्थानीय विधायक मेवाराम जाटव, सुबोध पंचोली, देवीसिंह तोमर, महाराज सिंह तोमर, आशीष गुर्जर, विजय उर्फ टोनी मुदगल, केदार सिंह कौशल, रामहेत जाटव, डॉ. वीपी गुर्जर, गोपाल पचौरी आदि पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नगर में शोकाकुल परिवारों में पहुंचकर की संवेदना व्यक्त
पूर्व विधायक फूलसिंह बरैया एवं स्थानीय विधायक मेवाराम जाटव ने वार्ड क्र.13 के पूर्व पार्षद विनोद यादव, वार्ड क्र.10 में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मी नारायण सोनी, वार्ड क्र.सात के पूर्व पार्षद हसीन खान के भाई के निधन, देवसिंह के पुरा में पार्टी के युवा के ब्लॉक अध्यक्ष बंटी गुर्जर की माताजी के निधन, अर्जुन कॉलोनी में विनोद जाटव के पिता के निधन, गांधीनगर में अमर सिंह डंडा वाले के निधन, वार्ड क्र.17 गौतम नगर में बबलू बरैया की चाची के निधन पर पहुंच कर शोकाकुल परिवारों में शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान पार्टी के सुबोध पंचोली, सीएल पुरिया, देवीसिंह तोमर, आशीष गुर्जर, विजय उर्फ टोनी मुदगल, केदार सिंह कौशल, उमेश कांकर, मोहन सिंह सिकरवार, गोपाल पचौरी, रामहैत जाटव, महाराज सिंह तोमर, डॉ. भगवान सिंह, राघवेन्द्र तोमर, खरगजीत तोमर रघुनाथ त्रिवेदिया, मुन्नी भटेले, मलखान सिंह माहौर, गरीब सिंह यादव, देवेन्द्र पाठक, राधाकृष्ण दीक्षित, जगदीश शर्मा, गजेन्द्र बंसल, साबू खान, नरोत्तम चौरसिया, विजय निगम, बृजेश चौरसिया, राजेन्द्र मौर्य, सुमित त्रिवेदिया, बबलू बरैया, बॉबी जर्मन, प्रेम सिंह, अजीत त्रिवेदिया, योगेन्द्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।