भिण्ड, 21 सितम्बर। भिण्ड जिले में गत एक जून से 21 सितंबर तक 668.3 मिमी औषत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू अभिलेख भिण्ड के अनुसार यह औषत वर्षा जिले के भिण्ड में 618.6 मिमी, अटेर में 489 मिमी, मेहगांव में 735.5 मिमी, गोहद में 511.2 मिमी, लहार में 642.4 मिमी, रौन में 756 मिहोना में 874.2 मिमी, मौ में 620 मिमी, गोरमी में 767.8 वर्षा दर्ज की गई है। जिसका औसत 668.3 मिमी है। जिले की सामान्य वार्षिक वर्षा 668.3 मिमी है।
जिले में बुधवार की वर्षा भिण्ड में 22 मिमी, अटेर में 18 मिमी, मेहगांव में 55 मिमी, गोहद में छह मिमी, लहार में 60 मिमी, रौन में 60 मिमी, मिहोना में 59 मिमी, मौ में चार मिमी, गोरमी में सात मिमी दर्ज की गई है। जिसका औसत 32.3 मिमी है।