जिले में 197.1 मिमी औषत वर्षा

भिण्ड, 23 जुलाई। भिण्ड जिले में गत एक जून से 23 जुलाई तक 197.1 मिमी औषत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू अभिलेख भिण्ड के अनुसार यह औषत वर्षा जिले के भिण्ड में 181.2 मिमी, अटेर में 162 मिमी, मेहगांव में 183.5 मिमी, गोहद में 170.9 मिमी, लहार में 138 मिमी, रौन में 159 मिहोना में 165.7 मिमी, मौ में 221.1 मिमी, गोरमी में 354.1 वर्षा दर्ज की गई है। जिसका औसत 197.1 मिमी है। जिले की सामान्य वार्षिक वर्षा 668.3 मिमी है। जिले में आज की वर्षा भिण्ड में 26 मिमी, अटेर में 11 मिमी, मेहगांव में 45 मिमी, गोहद में 19 मिमी, लहार में 15 मिमी, रौन में 36 मिमी, मिहोना में 30 मिमी, मौ में 64 मिमी, गोरमी में 150 वर्षा दर्ज की गई है। जिसका औसत 44 मिमी है।