कांग्रेस नेता यादव की भाभी के निधन पर शोक व्यक्त किया

भिण्ड, 26 जुलाई। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव रामप्रकाश यादव की भाभी श्रीमती शकुंतला देवी के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह सहित कई नेताओं ने गृह निवास ग्राम डिड़ी पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने बताया कि श्रीमती शकुंतला देवी उम्र 78 वर्ष पूर्व सरपंच डिड़ी रामलखन यादव की पत्नी थीं, जो कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह, पूर्व अध्यक्ष जयश्रीराम बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष रामनारायण हिण्डोलिया, सेवादल यंग विरगेड अध्यक्ष धर्मेन्द्र भादौरिया, जिला प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज, नगर अध्यक्ष संजय भूता, वीरेन्द्र यादव, सेवादल के उपाध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा कल्लू, बबलू त्यागी, अरविंद बघेल, मोहर सिंह आदि शामिल थे।