संभागीय संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

भिण्ड, 22 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के संभागीय संगठन मंत्री केशव सिंह भदौरिया व जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर गोहद नगर मण्डल प्रवास पर आए व कार्यकर्ताओं से परिचय कर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से विचार लिए और उनकी समस्याएं सुनी। इस अवसर पर ब्रजकिशोर भटेले, सुरेश बोहरे, अविनाश भटेले, कालीचरण कुचिया, नरेश गुप्ता, भीकम कौशल, रामसिया जाटव, मुन्ना तोमर, संजय झा, विवेक जैन, आशीष शर्मा, सौरभ पांडेय, जुगल सोनी, प्रमोद कामत, संतोष राठौर, आत्मदास भटनागर, लला कुशवाह, लाखन सिंह गुर्जर, छुन्ना कुशवाह, विद्यराम शेजवार, जगदीश गुर्जर, विनोद माहोर, विकास श्रीवास, संतोष प्रजापति मुख्य रूप से उपस्थित रहे।