भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष नरवरिया ने दिया पार्टी से इस्तीफा

पूर्व विधायक कटारे की समक्ष ली कांग्रेस की सदस्यता

भिण्ड, 09 जून। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती सुशीला नरवरिया ने पार्टी की प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा देकर कांग्रेस की सदस्यता ली। मौजूद वक्त में पंचायत व निकाय चुनावों से ठीक पहले भाजपाइयों का अपनी पार्टी की विचारधारा से भरोसा उठ गया है।
भाजपा की महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुशीला नरवरिया द्वारा कांग्रेस की सदस्यता लिए जाने की जानकारी कांग्रेस के अटेर ब्लॉक प्रवक्ता देवेश शर्मा सोनू ने दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमंत कटारे के समक्ष श्रीमती नरवरिया ने कांग्रेस की विचाधारा को स्वीकारते हुए। भाजपा की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान जनपद अध्यक्ष अटेर सोमराज सिंह नरवरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद सिंह बघेल, चतुर सिंह नरवरिया, बाबा भगवान दास सैंथिया, कांग्रेस नेता ओमप्रकाश पुरोहित लावन, रामकिशोर कांकर, माधवराम शर्मा, महेश लहारिया लावन, मुकेश शर्मा, बड़े पुरोहित, विजय शर्मा, महेश जाटव सहित कई कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।