स्काउट गाइड ने पौधा लगाकर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

भिण्ड, 06 जून। भारत स्काउट एवं गाइड मप्र जिला संघ भिण्ड द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर शामावि नवीन भवन भीमनगर में पौधारोपण किया गया। ज्ञातव्य रहे कि स्काउट गाइड इस समय पर्यावरण सप्ताह मना रहे हैं, जिसमें पर्यावरण संबंधी कार्यक्रम 11 जून तक आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन डीओसी स्काउट अतिबल सिंह, शा. उमावि सुरपुरा की रेखा भदौरिया, भारत सिंह कुशवाह, अमर सिंह विमल, निखिल तरसोलिया आदि के द्वारा किया जा रहा है। विशेष बात यह है कि डीओसी स्काउट अतिबल सिंह का पांच जून को जन्मदिन होने से उनके द्वारा भी एक पौधा अनिवार्य रूप से लगाया जाता है और वर्षभर जब तक बड़ा नहीं हो जाता तब तक देख-रेख करते, पौधों को पानी खाद देते हैं। पौधारोपण के अवसर पर उमेश सिंह भदौरिया, राष्ट्रपति रेंजर गाइड दीपका दीक्षित, भारत सिंह, राज सिंह आदि स्काउट गाइड ने भाग लिया।