देश को बर्वाद कर अपनी नाकामियों का जश्न मना रही भाजपा : डॉ. भारद्वाज

मोदी सरकार के आठ वर्ष की उपलब्धि पर कांग्रेस ने किया पलटवार

भिण्ड, 06 जून। मोदी सरकार की आठ वर्षों की नाकामियों का जश्न भाजपा किस मुंह से मना रही है। भाजपा द्वारा केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाने पर कांग्रेस पार्टी ने पलटवार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने मोदी सरकार के आठ साल के जश्न को नाकामियों से भरा बताया है।
उन्होंने कहा कि सरकार का काम कहीं दिख ही नहीं रहा तो विकास का जश्न किस बात का मनाया जा रहा है। भाजपा के मनाए जाने वाले जश्न सरकार के विकास पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि विकास नहीं नाकामियों का जश्न है। पिछले आठ साल में एक भी ऐसा काम नहीं है, जिसे विकास से जोड़कर देखा जाए। वर्तमान सरकार के खाते में उपलब्धियां कम और नाकामियां ज्यादा हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि कोरोना नियंत्रण में विफल सरकार ने लाखों जिंदगियां छीन ली और रोजगार और महंगाई से लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हर दिन रसोई गैस और पेट्रो पदार्थो के मूल्यों में बढ़ोतरी घर गृहस्ती पर पर भारी पड़ रहा है। चुनाव के दौरान अच्छे दिन लाने का वादा करने वाली भाजपा ने आज देश को सबसे बुरे दिन दिखा दिए हैं। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत एवं निकाय चुनाव में प्रदेश और देश से भाजपा सरकार को जनता राज्य की सत्ता से बेदखल करेगी। क्योंकि जिस भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया हो उसे देश पर राज्य करने का कोई हक नहीं है।

भाजपा सांसद अपनी उपलब्धि बताएं

कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने कहा कि अप्रवासी भाजपा सांसद मोदी सरकार की प्रशंसा करने की वजाय कोई अपने कार्यकाल की एक उपलब्धि बताए तो बेहतर रहे। उन्होंने कहा कि जो भिण्ड की जनता ने जिसे संसद में चुनकर भेजा वे सांसद काम तो छोड़ो दर्शन तक देने में असहज महसूस करती हैं, उनका व्यवहार क्षेत्र के लिए अप्रवासी की तरह है।