परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के पदाधिकारियों ने गृह मंत्री से की मुलाकात

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को भेंट की भगवान परशुराम की तस्वीर

भिण्ड, 06 जून। श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के पदाधिकारियों ने रविवार को ग्वालियर पहुंच कर मप्र शासन के गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें भगवान परशुराम की तस्वीर भेंट की और विस्तार से चर्चा कर जिले में पनपी जन समस्याओं से भी अवगत कराया। जिले में बढ़ रहे भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं के प्रति चिंता जाहिर करते हुए ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने गृहमंत्री डॉ. मिश्रा से अंकुश लगाने के लिए निवेदन किया। इस अवसर पर सारथी समूह के चेयरमैन वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक भारद्वाज, ब्राह्मण संघ से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष गिरिराज पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश शर्मा, युवा प्रदेश सचिव पवन शर्मा और सदस्य आदित्य पुरोहित मौजूद रहे।